Wednesday, November 29, 2023
Homeबिहारपवन सिंह और सोनू निगम का छठ गीत रिलीज होते ही हुआ...

पवन सिंह और सोनू निगम का छठ गीत रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट आप भी सुने।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का छठ गाना ‘जय छठ मैया’ आज रिलीज हो गया है। सोनू निगम के सुरीले आवाज में हमने कई गाने सुने हैं लेकिन छठ के गीत गाते हुए सोनू निगम देखना सचमुच एक खूबसूरत एहसास करवाता है। भोजपुरी के दर्शकों के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस गाने में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पंचा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में छठ के रीति-रिवाजों को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। इस गीत में पवन सिंह सोनू निगम के छोटे भाई के रूप में देखे जा सकते है वही, हर्षिका ने सोनू की पत्नी का किरदार निभाया है. ‘जय छठ मैया’ को आवाज निगम और पवन के साथ खुशबू जैन ने भी दी है। इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments