Tuesday, September 26, 2023
HomeबिहारBihar ANM vaccancy 2022: बिहार एएनएम बहाली, आनलाइन आवेदन प्रक्रिया , चयन...

Bihar ANM vaccancy 2022: बिहार एएनएम बहाली, आनलाइन आवेदन प्रक्रिया , चयन प्रकिया की पूरी जानकारी

बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिहार एएनएम बहाली(Bihar ANM vaccancy)  के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार एएनएम वैकेंसी 2022 के लिए दो अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार एएनएम बहाली 2022 में किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। बिहार एएनएम की बहाली डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर होगा।

बिहार ANM recruitment में कुल पद

इस बहाली के लिए कुल पदों की संख्या 10709 है।
पदों की कोटी वार्ड संख्या निम्न है।

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 35
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 86
  • अनुसूचित जाति के लिए 2188
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 82
  • अति पिछड़ा वर्ग के लिए 2403
  • पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 438
  • स्वतंत्रता सेनानी के नाती नतिनी या पोता पोती हेतु 180
  • दिव्यांगों हेतु 346।

शैक्षणिक योग्यता

  1. अभ्यर्थियों को इस बहाली में पात्र होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम का कोर्स करना और उसका प्रमाण पत्र रहना अनिवार्य है।
  2. आयु सीमा इस पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है ।
  3. अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष
  4. पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष
  5. अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति के लिए 42 वर्ष
  6. दिव्यांगों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  7. वैसे व्यक्ति जो इस 1 अगस्त 2015 को निर्धारित योग्यता पूरा कर चुके थे, उनके लिए अधिकतम उम्र सीमा में 6 वर्ष का छूट देय होगा।

चयन की प्रक्रिया

बिहार एएनएम वैकेंसी 2022 में किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी यह एक डायरेक्ट भर्ती है और इसमें मेरिट लिस्ट बिहार एएनएम कोर्स में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर बनाया जाएगा। इसके अलावा इसके अलावा उच्चतर कोर्स के लिए भी नंबर दिए जाएंगे और संविदा पर कार्य कर रहे एएनएम को भी कुछ नंबर दिए जाएंगे पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है।

एएनएम कोर्स में प्राप्त किए गए अंको के प्रतिशत को 0.6 से गुणा किया जाएगा।
इसके बाद अगर अभ्यर्थी ने कोई उच्चतर कोर्स जैसे कि जीएनएम/ बीएससी नर्सिंग /पोस्ट बीएससी नर्सिंग/ एमएससी नर्सिंग का कोर्स किया हो तो इसके लिए उसे 15 अंक और दिए जाएंगे।
इसके बाद अगर उस अभ्यर्थी ने बिहार के सरकारी अस्पतालों में संविदा के आधार पर एएनएम के पद पर काम किया है तो प्रतिवर्ष के हिसाब से उसे 5 अंक दिए जाएंगे। इस प्रकार  उससे कार्य अनुभव के लिए  अधिकतम 25 अंक मिल सकते हैं यानी कि 5 वर्षों का अनुभव ही काउंट किया जाएगा।

See also  देवर के प्यार में पागल भाभी ने अपने ही पति की हत्या करवा दी।

आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए ₹200
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति जो बिहार के निवासी हो उनके लिए ₹50
  • आरक्षित अनारक्षित वर्ग की महिला जो बिहार के निवासी हो उनके लिए ₹50।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा किया जाएगा इसके अलावा अभ्यर्थी एस बी आई के ई चालान के माध्यम से भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया

डायरेक्ट एएनएम बहाली ( direct Anm vaccancy 2022 recruitment) में   ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले एएनएम  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक यहां पर दिया गया  है।

उसके बाद आपको वहां अप्लाई ऑनलाइन का लिंक मिलेगा।  वहा पर आपको अप्लाई करने से पहले

Bihar ANM 2022 online apply link

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments