Friday, March 31, 2023
Homeबिहारमनीष कश्यप ने किया सरेंडर, पुलिस की बड़ी कार्यवाई , EOU करेगी...

मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, पुलिस की बड़ी कार्यवाई , EOU करेगी पूछताछ

 

तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ कथित हिंसा और मारपीट मामले में भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के ओआरोपी बनाए गए यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है। घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू होने के बाद मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया। खबरों के मुताबिक मनीष को आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा जा रहा है। ईओयू उनसे पूछताछ करेगी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मनीष कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती के लिए पहुंची। उनके घर पर बुलडोजर भी चलाए गए और घर के सामान जब्त किए गए। मनीष कश्यप का घर बेतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत महना डुमरी गांव में है।

 

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु केस के अलावे बेतिया में 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 5 मामलों में चार्जशीट दायर है। मनीष ने पटना हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। याचिका रद्द कर दिए जाने के बाद वह फरार चल रहे थे। कई मामलों में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के दबिश बढ़ाए जाने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया है।

See also  मनीष कश्यप ने आखिर क्यों किया सरेंडर

 

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय यूट्यूबर मनीष कश्यप के मझौलिया थाने के डुमरी महना स्थित घर की कुर्की पुलिस ने शनिवार को शुरू की। पांच बजे से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी उसके घर पर पहुंचने लगे। तय समय पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इधर, पुलिस दबिश पर मनीष ने जगदीपुर थाने में सरेंडर कर दिया। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि मनीष कश्यप फरार चल रहा था। उसके घर की कुर्की की गई। उसके बाद करीब नौ बजे उसने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया।

 

बता दें कि तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने में मनीष पर दो एफआईआर आर्थिक अपराध इकाई में दर्ज की गई है। वहीं फर्जी गिरफ्तारी दिखाने पर भी एक एफआईआर दर्ज है। यहीं नहीं मनीष सात क्रिमिनल केस बेतिया के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस पहले से उसकी तलाश कर रही थी। तमिलनाडु मामले में नाम आने ऐप पर पढ़ें और आरोपी बनाए जाने के बाद पुलिस ने प्रेशर बढ़

See also  धर्म की दीवार तोड़कर हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की ने रचाई शादी,

 

पश्चिमी चंपारण के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मनीष के सरेंड की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि जिले में उन पर दर्ज 5 मामलों में पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है। सरेंडर के बाद उन्हें पूरी सुरक्षा में रखा गया है। जिले में दर्ज मामलो में भी पुलिस उन्हे रिमांड करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments