पूर्व मुख्यमंत्री छोटे साहब की पत्नी किशोरी सिन्हा की 97 वाँ जयंती पर दिया गया श्रद्धांजलि

Safe Alam
Safe Alam
3 Min Read

 

औरंगाबाद : अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बी ग्रेड द्वारा शुक्रवार को बिहार विभूति डा. अनुग्रह नारायण सिंह की पुत्र वधू पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ छोटे साहब की पत्नी सीमा किशोरी सिन्हा की 97वा जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही शोक व्यक्त किया गया। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने किया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने गरीबों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया। अनाथ हुए बच्चों के साथ जो गरीब परिवार को राशन का किट उपलब्ध कराया गया है, उसमें चावल, आटा, दाल, चना, चूड़ा, सूजी, सत्तू, सरसों, तेल, चीनी, किचन मसाला, साबुन, टॉफी, बिस्कुट सहित वितरण किया गया। अनाथ बच्चों को राशन वह दैनिक उपयोग की सामग्री के लिए कहीं भटकना नहीं पढ़ सके इसी उद्देश्य से उनके घरों तक गरीब बेसहारों के बीच राशन किट उपलब्ध कराया गया है।कांग्रेस नेता सल्लू खान ने कहा कि किशोरी सिन्हा के ना रहने से बिहार के एक राजनीतिक और पार्टी ने पांच साल पूर्व एक अच्छी नेत्री को खो दिया है और पार्टी हमेशा उनके मार्गदर्शन का विचार लेती रही। आजादी के 28 साल बाद वें पहली महिला सांसद बनी। उनके जीवनकाल तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बिहार में काफी मजबूत किया। वैशाली क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा। उनका लालगंज के जगन्नाथ बसंत गांव में मायका था। उन्होंने दो बार 1980 और 1984 में वैशाली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनके नाम पर औरंगाबाद में आज भी महाविद्यालय और हाई स्कूल है। वें आज भी हम लोगों के दिल में हैं। उनकी कमी हमेशा खलती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किशोरी सिन्हा महाविद्यालय में पूर्व सांसद किशोरी सिन्हा का प्रतिमा लगाने के लिए डीएम, नगर परिषद एवं किशोरी सिन्हा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के पास अपनी बात रखूंगा और जल्द से जल्द प्रतिमा लगाने के लिए जगह देने के लिए भी राज्य सरकार से मांग कर लूंगा। इस मौके पर मो. जुल्फिकार, प्रकाश कुमार, मुन्ना कुमार, मो. गयासुद्दीन खान, सुनील कुमार, मो. जमाल उद्दीन खान, अजीमुद्दीन खान, मो. इम्तियाज, राजू कुमार, उमेश कुमार, मोहन गुप्ता, टीका खान सहित उपस्थित रहे।

Share this Article