औरंगाबाद में बिजली का तार टूटकर गिरा सरपंच पर ,मौके पर ही हुई मौत

Safe Alam
Safe Alam
1 Min Read

 

औरंगाबाद जिले में गुरुवार की सुबह मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा गांव में बिजली का तार टूटकर एक युवक पर गिर गया। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक की पहचान उसी गांव निवासी मुन्ना साव के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई हैं। वर्तमान में वह उत्तरी उमगा पंचायत के सरपंच भी था। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि वह टेंट पंडाल चलाने का काम करता था।

गुरुवार की सुबह घर से अपने गोदाम पर जा रहा था।इसी क्रम में उसके ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया, बिजली के तार में उस वक्त विधुत प्रवाहित हो रहा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने उसे जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों की हाल रोते रोते बेहाल हैं। वहीं गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। इधर घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी हैं।

 

 

Share this Article