लेबर कार्ड और श्रम कार्ड में क्या अंतर है? कैसे करे आवेदन, Difference between e-shram Card and labor card : Scheme

The Bihar Today News
The Bihar Today News
10 Min Read

[ad_1]

Difference between e-shram Card and Labor Card : क्या आप ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं? क्या आपको इनदोनों में फर्क नहीं मालूम हैं? क्या आपको भी 2022 में इसके लिए आवेदन करना है?

यदि आप इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं. आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं सवालों के जवाब जानेंगे.

साथ ही समझेंगे कि इनके माध्यम से आप कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कैसे ये आपके लिए फायदेमंद होगा। ये आर्टिकल आपके लिए काफी जानकारी भरा होगा। इसीलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

चलिए, चर्चा करते हैं ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड के बारे में, Difference between e-shram card and labor card

सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरी बिहार भर्ती नोटिफिकेशन से अपडेटेड रहने के लिए इन ग्रुपों को अभी जॉइन करें.

ई श्रम कार्ड | E shram Card

  • ई श्रम कार्ड देश के सभी असंगठित श्रमिको के लिए जारी किया जाता है।
  • इसे भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
  • इसके अंतर्गत आपको 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन दी जाती है।
  • सभी श्रमिक लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

लेबर कार्ड | Labor Card

  • निर्माण व कर्मकार कामगाहो के लिए लेबर कार्ड जारी किया जाता है।
  • इसके अंतर्गत आपको विभिन्न तरह के योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • आप सम्बंधित कार्यालय में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों, यहां पर हम विस्तार से ई श्रम कार्ड और लेबर कार्ड के लाभ व विशेषताओं के बारे में जानेंगे…

ई श्रम कार्ड के लाभ और विशेषताएं :

  • इसके अंतर्गत देश भर के सभी श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत आवेदन करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 मासिक पेंशन दी जाती है।
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ₹500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • इसके अंतर्गत सभी ई श्रम कार्ड धारकों को दुर्घटना में मौत होने पर 2 लाख रुपये मुहैया कराई जाती है। वहीं विकलांग होने पर 1 लाख रुपये मुहैया कराई जाती है।
  • इन कार्ड धारकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इससे इनका भविष्य बेहतर होगा।

लेबर कार्ड से होने वाले लाभ व विशेषताएं :

लेबर कार्ड के अंतर्गत कई तरह के योजनाओं के लाभ मिलते हैं। ये निम्न हैं–

  • मातृत्व लाभ – गर्भवती महिला को न्यूनतम मजदूरी के अंतर्गत 90 दिनो के समतुल्य राशि दी जाती है।
  • शिक्षा हेतु वित्तीय योजना – 1 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर निबंधित कामगारों के बेटों और बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए ₹5,000 से लेकर ₹20,000 की वितीय सहायता दी जाती है।
  • शादी के लिए वित्तीय सहायता –3 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर निबंधित कामगारो की महिलाओ को उनकी बेटियों के शादी के लिए कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • नकद पुरस्कार – 1 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर निबंधित कामगारो के बेटों व बेटियों को 10वीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ₹25,000, 70 से लेकर 79 प्रतिशत अंक लाने पर ₹15,000 और 60 से लेकर 69 प्रतिशत अंक लाने पर ₹10,000 का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
  • औजार क्रय योजना – 3 साल की सदस्यता पूरी होने पर सभी निबंधित कामगारो को औजार व साईकिल खरीदने के लिए ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जायेगी। केवल एक बार के लिए यह लाभ मिलता है।
  • साईकल क्रय योजना – 1 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर सभी निबंधित कामगारों को साईकल खरीदने के लिये ₹3,500 प्रदान की जाती है।
  • वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना – सभी निबंधित कामगारो के बैंक एकाउंट में ₹3,000 प्रतिवर्ष जमा किये जायेगे।
  • भवन मरम्मती अनुदान योजना 3 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर जिन्हें पहले साईकिल / औजार क्रय योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें इस योजना के अंतर्गत भवन की मरम्मत के लिए कुल ₹20,000 की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
  • पेंशन – 5 वर्ष की सदस्यता पूरी होने पर सभी कामगारों को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1000 प्रत्येक महीने पेंशन दी जाती है।
  • विकलांगता पेंशन योजना – इसके तहत सभी निबंधित कामगारों को ₹1,000 से ₹75,000 की एकमुश्त रकम मुहैया कराई जाती है।
  • दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता – दाह संस्कार के लिए कामगारों को ₹5,000 मुहैया कराई जाएगी।
  • मृत्यु लाभ योजना – प्राकृतिक मौत होने पर 2 लाख रुपये व दुर्घटना में मौत होने पर 4 लाख रुपये दी जाती है।
  • परिवार पेंशन – पेंशनधारी की मौत होने के बाद उसके परिवार को पेंशन का 50 प्रतिशत राशि दी जाती है।
  • वार्षिक वस्त्र सहायता योजना – ₹2,500 की आर्थिक सहायता।
  • कोविड-19 विशेष अनुदान योजना – वर्ष 2020-21 के लिए प्रति कामगार की दर से ₹2,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • अन्य योजनाओं का लाभ – इसके अलावे भी अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के  तहत 3000 रुपयो का पेंशन लाभ, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।

बताते चले कि इन दोनों योजनाओं से आप ऊपर बताये गए सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इन कार्डों को बनवाने के लिए आपसे पास उपयुक्त योग्यता होनी चाहिए। जो कि इस प्रकार से है.

लेबर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी योग्यता

  • बिहार का मूल व स्थायी निवासी।
  • न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • सभी लेबर अनिवार्य तौर पर बिहार भवन निर्माण एंव सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य होने चाहिए।
  • लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको निबंधन शुल्क के रूप में ₹20 से लेकर ₹50 तक का शुल्क देय होगा। 

इन मानकों को पूरा करने पर आप लेबर कार्ड बनवाने के योग्य होते हैं।

अगर आप अपना ई श्रम कार्ड और लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसका Stepwise Process यहां बताया गया हैं, जो कि इस प्रकार है…

लेबर कार्ड कैसे बनवाये? How to get Labor Card?

आप नीचे बताये गए Steps को Follow कर लेबर कार्ड बनवा सकते हैं–

  • सबसे पहले बिहार भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कार्यालय में जाएं।
  • कार्यालय से लेबर कार्ड बनवाने केे लिए जारी आवेदन फॉर्म लें। इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी को उस फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • अंत में सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ इस फॉर्म को कार्यालय में जमा करा दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद इसकी रशीद जरूर ले लें।

इस प्रकार ऊपर बताये गए स्टेप्स के माध्यम से आप अपना लेबर कार्ड बड़े ही आसानी से बनवा सकते हैं.

ई श्रम कार्ड कैसे बनवाये? How to get e Shram Card made?

आप CSC केंद्र की मदद से आसानी से अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताये गए Steps को Follow करना होगा–

  • अपने नजदीकी CSC केंद्र पर सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ जाएं।
  • केंद्र पर आपको आवेदन शुल्क देना होगा।
  • इसके बाद जन सेवा केंद्र अधिकारी आपका ई श्रम कार्ड बना देंगे

इस प्रकार ऊपर बताये गए स्टेप्स के माध्यम से आप अपना ई श्रम कार्ड बड़े ही आसानी से बनवा सकते हैं.

2022 में कैसे करें ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन | e Shram Card Registration

दोस्तों, 2022 में ई श्रम कार्ड रेजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे बताये गए Steps को Follow कर सकते हैं–

  • सबसे पहले ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए इसके Official Website पर जाएं।
  • Official Website के Home Page पर जाएं।
  • Home Page पर आपको Registration on E Shram का ऑप्शन मिलेगा। इस पर Click करें।
  • Click करने के बाद Self Registration Page खुलेगा।
  • Registration Form को ध्यानपूर्वक भरें।
  • Form भरने के बाद Submit बटन पर Click करें। इसके बाद आपको Login Id और Password मिलेगा।
  • अब इस Login Id और Password से Portal पर Login करें।
  • Login करने के बाद इसका Application Form खुल जायेगा।। इसे ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को अच्छे से Scan कर Upload करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद Receipt का Printout निकाल लें।

इन Steps को Follow कर आप 2022 में ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस प्रकार हमने आपको ई श्रम कार्ड और लेबर कार्ड के विषय में जानकारियां साझा की। हमने इनके बीच फर्क को समझा। इनके लाभ व विशेषताओं के बारे में बात की। साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया को समझा। साथ ही 2022 में इसके Registration Process को समझा।

[ad_2]

Share this Article