Bhojpuri Actors Fees: आज के वक्त में जो भोजपुरी के एक्टर्स टॉप पर हैं उनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन हैं। इस लिस्ट में चलिए इन एक्टर्स की फीस जानते हैं।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एक बड़े स्टार हैं जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खेसारी एक वर्सेटाइल एक्टर हैं। वह अपने एक्शन सीन्स से सिनेमाघरों में दर्शकों से कनेक्ट करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार खेसारी की फीस 35 से 40 लाख रुपए के बीच है।
निरहुआ
दिनेश लाल यादव को फैन्स निरहुआ के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने अभी तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर निरहुआ की फीस भी तगड़ी है। वह एक फिल्म के 35 से 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं। ।
पवन सिंह
पवन सिंह एनर्जी से भरे परफॉर्मेंस देते हैं। एक्टिंग के अलावा वह गानो में अपनी आवाज भी देते हैं। रिपोर्ट है कि एक फिल्म करने के लिए पवन सिंह 40 से 45 लाख रुपए फीस वसूलते हैं।
रवि किशन
रवि किशन ना केवल भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं बल्कि हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार सक्रिय हैं। बताया जाता है कि रवि किशन एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
मनोज तिवारी
एक्टर से नेता बने मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से खूब लोकप्रियता पाई। ‘रिंकिया के पापा’ से गाने ने उन्हें रातों रात मशहूर कर दिया। मनोज तिवारी की फीस 50 से 55 लाख रुपए तक है। इस तरह वह भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर भी हैं ।