Tuesday, September 26, 2023
Homeमनोरंजनभोजपुरीक्या आकांक्षा दुबे ने नही की आत्महत्या समर सिंह पर हुआ FIR

क्या आकांक्षा दुबे ने नही की आत्महत्या समर सिंह पर हुआ FIR

 ‍‍Case filed against Akanksha Dubey boyfriend Samar Singh : एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कोहराम मचा हुआ है। टेलेंटिड एक्ट्रेस की मौत से लोगों में बहुत नाराजगी है। इस बीच दिवंगत एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

समर सिंह समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी के निधन से बेहद दुखी हैं। वे अपनी बेटी को मासूम बताते हुए सिंगर समर सिंह के खिलाफ मुखर हैं। मधु दुबे ने काशी के सारनाथ थाने में समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दिवंगत आकांक्षा दुबे की मां की शिकायत पर बनारस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

बॉय फ्रेंड की वजह से थी परेशान

आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी की एक होटल में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी । इसके बाद जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वे अपने रिलेशनशिप की वजह से डिप्रेशन में थी । उन्होंने सुसाइड के पहले इंस्टा पर कुछ देर के लिए लाइव आईं थीं।

मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती- मां ने लगाए गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में आत्महत्या की है, वहीं उनकी फैमिली मुंबई में रहती है। बेटी के बाद मधु दुबे मुंबई से वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने संबंधित थाने पहुंचकर समर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। निष्पक्ष जांच का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया है। एक्ट्रेस की मां का कहना है आकांक्षा बेहद साहसी लड़की है, वह खुदकुशी कर ही नहीं सकती थी । मधु ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी बेटी से बात हुई थी, वही किसी पार्टी अटेंड करने जाने के लिए कह रही थी। अचानक से सुसाइड करने का बात उन्हें हजम नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments