मनोज सिन्हा बने जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल

The Bihar Today News
The Bihar Today News
3 Min Read

गिरीश चंद्र मुर्मू के कल इस्तीफा देने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री, मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल बनाएं गए है।

जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील करने की केंद्र की कदम की पहली वर्षगांठ पर हुआ बड़ा बदलाव, शीर्ष पद पर एक राजनीतिक चेहरा वापस लाया गया है।

61 वर्षीय मनोज सिन्हा लोकसभा सांसद और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पैनल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री भी थे। पिछली लोकसभा चुनावों में वो गाजी पुर से हार गए थे।

जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के एक साल बाद, श्री सिन्हा की नियुक्ति को जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया को दुबारा आरंभ करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में श्रीनगर भी जा सकते हैं।

कैबिनेट सचिवालय में सेवा देने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा, “अगर केंद्र जम्मू कश्मीर में राजनीतिक गतिविधि शुरू करना चाहता है, तो उसे किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करना होगा, जो राजनेताओं और राजनीतिक दलों के साथ जुड़ सके।”

केंद्र ने जीसी मुर्मू को उस वक्त जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया था उस समय उनके पूर्ववर्ती सत्यपाल मल्लिक एक और राजनीतिक चेहरा थे, जो विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में थे।

गुजरात कैडर के अधिकारी, श्री मुर्मू ने पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए काम किया था। श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, वे केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग में संयुक्त सचिव बने।

वरिष्ठ नौकरशाह के पिछले साल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने की उम्मीद थी।

सूत्रों के अनुसार श्री मुर्मू देश के नए शीर्ष ऑडिटर के पद के लिए सबसे आगे हैं, नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) का पद इस सप्ताह खाली होने की उम्मीद है क्योंकि राजीव महर्षि 65 वर्ष के हो गए हैं। सीएजी एक संवैधानिक पद है और इसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता है।

एनडीटीवी के एक रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट राजीव महर्षि 8 अगस्त को 65 साल के हो गए हैं। इसलिए सरकार जल्दबाज़ी में है। ऐसी संभावना है कि उनकी जगह श्री मुर्मू को नया नियंत्रक एवम् महालेखा परीक्षक बनाया जाएगा।

Share this Article