Thursday, September 28, 2023
Homeराजनीतिमहागठबंधन को एक और झटका, मांझी ने गठबंधन तोड़ा

महागठबंधन को एक और झटका, मांझी ने गठबंधन तोड़ा

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपना नफा नुकसान तय करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में कई नेता पार्टी बदल रहे हैं तो कुछ अपना गठबंधन छोड़कर दूसरे गठबंधन में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने भी महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। गुरुवार को हम की पार्टी की कोर कमेटी बैठक में यह निर्णय लिया गया। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मीडिया को बताया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा महागठबंधन से अलग हो रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में हो रही उपेक्षा के कारण हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीता राम मांझी और कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से महागठबंधन से अलग होने का फैसला लिया है।

दानिश रिजवान ने कहा कि किसी दूसरे गठबंधन में जाने या नया गठबंधन बनाने पर फैसला अगले दो-तीन दिनों में लिया जाएगा। फिलहाल अभी तय नहीं हुआ है कि मांझी किस गठबंधन के साथ जाएंगे।
हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि जितन राम मांझी अपने पुराने गठबंधन एनडीए में वापस जाएंगे। इस मामले में उनकी जदयू के प्रमुख नेताओं से बात भी हो चुकी है।

जितना माझी ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर नीतीश सरकार का समर्थन किया है, इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जितन राम मांझी बहुत जल्द अपने पुराने साथी नीतीश कुमार के साथ एनडीए में वापस लौट आ जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments