Friday, March 31, 2023
Homeराजनीतिआरसीपी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आरसीपी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरसीपी सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है ।

Rcp singh

आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाते हैं और वर्तमान में राज्यसभा के सांसद भी हैं। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की दोस्ती काफी पुरानी है। आरसीपी सिंह का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है। वह उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात 1996 में हुई थी तब से लेकर आज तक उनके बीच यह संबंध जारी है।

 

बिहार में जातीय राजनीति का गणित हमेशा से नेताओं को सबसे प्रिय रहा है। यहां पर हर पार्टी किसी न किसी जाति का प्रतिनिधित्व करती है। बिहार में ये फार्मूला अभी भी हिट है आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के सजातीय हैं। दोनों ही कुर्मी समाज से आते हैं और नालंदा जिला के रहने वाले हैं।

See also  मनीष कश्यप ने आखिर क्यों किया सरेंडर

बिहार विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को टिकट पटवारी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जिम्मेदारी दी थी आरसीपी सिंह का वक्त और नौकरशाह लंबा प्रशासनिक अनुभव भी रहा है। पार्टी और प्रशासन में उनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

आरसीपी सिंह का आम तौर पर विवादों से तो नाता नहीं रहा है लेकिन पिछली बार दुर्गा पूजा के विसर्जन में मुंगेर में जो पुलिस ने वहां के स्थानीय लोगों पर गोलियां चलवाई थी तब आरसीपी सिंह का नाम काफी उछाला गया था। दरअसल उस समय की तत्कालीन मुंगेर के एसपी लिपि सिंह आरसीपी सिंह की बेटी है। उन पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने अपने पावर का दुरुपयोग करते हुए बिना हिदायत दिए वहां के स्थानीय लोगों पर गोलियां चलवाई थी। मीडिया का दबाव बढ़ने के बाद बाद एसपी लिपि सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।

See also  मनीष कश्यप ने आखिर क्यों किया सरेंडर

उन्हें जदयू का चाणक्य भी कहा जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments