Thursday, September 28, 2023
Homeमनोरंजनबॉलीवुड के बॉयकॉट बवाल के बीच बॉलीवुड के तीनों खान पर बन...

बॉलीवुड के बॉयकॉट बवाल के बीच बॉलीवुड के तीनों खान पर बन गया भोजपुरी गाना, आपने सुना?

[ad_1]

आजकल हर तरह आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के चर्चे हैं। इस बीच एक भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। यह गाना मशहूर अभिनेत्री संगीता तिवारी और चर्चित सिंगर ऋतु पाठक ने बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान पर बनाया है। गाने को लोग पसंद कर रहे हैं और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में संगीता तिवारी के साथ अमन कुमार भी नजर आ रहे हैं।

दबंग, किंग खान, तीसरा भी जान

संगीता तिवारी और अमन कुमार स्टारर इस गाने की लिरिक्स मजेदार है। इसमें तीनों खानों को बॉलीवुड का शिकारी बताया गया है। म्यूजिक बीट्स झूमने पर मजबूर कर देंगी। संगीता तिवारी के डांस मूव्स बेहद शानदार हैं। वहीं गाने को लोग सॉन्ग ऑफ द डिकेड बता रहे हैं। गाना संगीता के बर्थडे 15 अगस्त पर रिलीज हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गाना मेरे जन्मदिन का एक उम्दा उपहार है। उससे भी बड़ी खुशी हमारे दर्शक हमें दे रहे हैं। मेरी संगीत प्रेमियों से बस इतनी सी गुजारिश है कि आप मेरे गाने को और भी प्यार दें। उन्होंने बताया कि उनका यह गाना एस टी सीरीज के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गाना उनके दिल के करीब हैं।

बॉलीवुड में खान्स का चार्म

वहीं, गाने की सिंगर ऋतु पाठक ने भी गाने की तारीफ की है। उनका कहना है, मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि बॉलीवुड में खान का चार्म आज भी है। जिसे हमने अपने गाने में शामिल किया है। इसका मकसद सिर्फ एक मनोरंजन है, जो लोगों को पसंद भी आ रहा है।

[ad_2]

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments