Tuesday, September 26, 2023
Homeबिहारऔरंगाबाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इसी वर्ष फरवरी में हुई...

औरंगाबाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इसी वर्ष फरवरी में हुई थी शादी ,जांच में जुटी पुलिस

 

 

औरंगाबाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इसी वर्ष फरवरी में हुई थी शादी ,जांच में जुटी पुलिस

 

औरंगाबाद शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है।मृतका की पहचान सुमित कुमार की पत्नी लवली कुमारी के रूप में हुई हैं। जिसकी शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। घटना के बारे में पता चला कि घर मे सभी परिवार के लोग दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी लवली ने घर मे अंदर से दरवाजा लगाकर फांसी लगा ली। जब घर के लोग अंदर गए तो उसे नही पाया।इसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि वह फांसी के फंदे से झूल रही है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश शरण ओमी,दारोगा जितेंद्र कुमार, शिशुपाल कुमार सहित अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के पीछे का कारण क्या है? पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।वहीं मृतका के मायके वालों का कहना हैं कि लवली की हत्या ससुराल वालों ने की हैं। यहीं नही शादी के बाद से अभी तक विदा भी नही किया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments