Bihar Board Inter 2023 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट इस लिंक से करे अपना रिजल्ट चेक

The Bihar Today News
The Bihar Today News
3 Min Read

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 आज, 21 मार्च को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने BSEB 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर दी है। जो छात्र बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे चेक कर सकेंगे।

 

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 या बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय की पुष्टि बोर्ड अधिकारियों ने कर दी है। बिहार बोर्ड के अधिकारी बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2023 दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेंगे।

 

इस वर्ष, बिहार बोर्ड ने 12वी की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 13,18,227 छात्रों में से 6,36,432 लड़कियां थीं और 6,81,795 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड ने पटना में 80 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जहां 79,641 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

 

बोर्ड ने इस साल इंटर या कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न को आसान बना दिया था। पहले वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों में छात्रों को 50 प्रश्नों का उत्तर देना होता था लेकिन इस वर्ष उन्हें 100 प्रश्न मिले जिनमें से छात्रों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे। इसी तरह छात्रों को सब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों में भी अतिरिक्त विकल्प मिले।

इस लिंक पर चेक करे अपना रिजल्ट

उम्मीदवार बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट –

Click here for Inter Result 2023

Link 2 12th result

Link 3 12th result with marksheet

 

biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड की 12वीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी.

फेल विद्यार्थी भी हो सकते है पास

यदि कोई छात्र एक विषय में केवल 8 प्रतिशत से अधिक अंक या दो विषयों में प्रत्येक में 4 प्रतिशत से अधिक अंक से अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे न्यूनतम पास होने के लिए जरूरी ग्रेस अंक दिए जाएंगे। यदि किसी ने कुल मिलाकर 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन केवल एक विषय में 10 प्रतिशत से अधिक अंकों से फेल हुआ है तो उसे भी उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

 

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 में लगभग 13.18 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इन सभी छात्रों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इंटर की परीक्षा में असफल होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा नियत समय में की जाएगी।

Share this Article